{"_id":"58d2c1464f1c1b8a591a24ab","slug":"youth-killed-by-quad-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत
अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ही ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत हो गई। उधर, गिट्टी लेकर जा रहा युवक ट्रक पलटने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा निवासी मनोज (18) पुत्र मूरत यादव बुधवार को दोपहर ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। चालक मनोज दब गया। राहगीरों और घरवालों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव का गुड्डू (25) पुत्र जयनारायण बुधवार को कबरई से ट्रक में गिट्टी लेकर वापस फतेहपुर जा रहा था। कनवारा बाईपास के पास ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। चालक गुड्डू को गंभीर चोटे आईं। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन