{"_id":"5dbb28348ebc3e016c13bc3f","slug":"youth-hangs-on-hanging-in-domestic-dispute-banda-news-knp5229431156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में युवक फांसी पर झूला
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में बीती रात 25 वर्षीय सुशील उर्फ बच्चा साहू पुत्र संतोष कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ घंटे पहले पत्नी और मां से विवाद होने की बात कही जा रही है। बुधवार की रात सुशील ने अपने कमरे के बेड पर गैस का सिलेंडर रखा और उसके ऊपर चढ़कर छत के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
मां, पत्नी और दो पुत्रियां कमरे के बाहर आंगन में सो रही थीं। घरवालों ने बताया कि शाम को घर आने के बाद सुशील का पत्नी और मां से झगड़ा हो गया था। पिता इलाज के लिए नौगांव (छतरपुर) गया हुआ था। उसने फोन पर समझाकर मामला शांत कर दिया।
इसी के बाद सुशील कमरे में सोने चला गया। रात में फांसी लगा ली। चाचा राजेश साहू ने बताया कि इसी वर्ष 10 मई को सुशील के चाचा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई। उधर, कोतवाली प्रभारी इंसपेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रकरण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद