{"_id":"6a88905d06bb7f39ce0b78db","slug":"youth-grazing-goats-in-a-field-dies-after-being-struck-by-lightning-banda-news-c-212-1-sknp1006-151102-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में बकरी चरा रहे युवक की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में बकरी चरा रहे युवक की बिजली गिरने से मौत
Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो -3- मृतक सतीश। फाइल फोटो।
पैलानी। खेत में बकरी चराने गए युवक के ऊपर बिजली गिर गई। चरवाहों की सूचना पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव निवाइच निवासी संदीप ने बताया कि उसके बड़े भाई सतीश (40) बृहस्पतिवार को मवेशी चराने के लिए खेत गए थे। वहां देर शाम करीब सात बजे लौट रहे थे, तभी गरज चमक के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर घायल हो गए। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाई ने बताया कि उनके तीन पुत्र एक पुत्री है। घर में पत्नी रीतू वर्मा व मां कमलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भूमिहीन मजदूर थे।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दैवीय आपदा के तहत शासन की गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।