{"_id":"5c193c9ebdec225697310c34","slug":"youth-disorder-near-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के पास युवकों का उपद्रव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के पास युवकों का उपद्रव
Tue, 18 Dec 2018 11:59 PM IST
gaurav gaurav
banda
banda
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की छानबीन करते कोतवाली के उप निरीक्षक।
- फोटो : amarujala
सब्जी खरीदने को लेकर हुई मामूली नोकझोंक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। कलक्ट्रेट के पास भीड़भाड़ के बीच पांच युवकों ने दो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बोलेरो से भाग रहे हमलावरों का पीछा कर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। दो भाग निकले। हमलावर बालू खदान पट्टाधारक के नजदीकी बताए गए हैं।
घटना मंगलवार को दोपहर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास की है। बोलेरो सवार पांच दबंग युवक सब्जी खरीद रहे थे। तभी गोयरा गांव निवासी इश्तखार पुत्र अबरार भी दुकान से सब्जी खरीदने लगा। साथ में उसकी पुत्री व चाची भी थीं। दबंगों ने पूरी सब्जी खरीदने की बात कहकर उसे धक्का दे दिया। इसका इश्तखार ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। बचाने आए टेंपो चालक अछरौड़ (मटौंध) गांव निवासी रावेंद्र सिंह (45) के दबंगों ने तमंचा अड़ा दिया। झीना-झपटी पर रावेंद्र पर हॉकी और लोहे की रॉड से वारकर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि तमाशबीनों का जमघट लगा रहा। कोई बीच-बचाव के लिए नहीं आया।
मारपीट कर भाग रहे युवकों के वाहन का यूपी-100 व कोतवाली नगर पुलिस के पीछा करने पर स्टेशन रोड में बोलेरो छोड़कर सभी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को दबोच लिया। दो भागने में सफल रहे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले तीनों हिरासत में हैं। भागे दो लोगों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलावर युवक एक बालू खदान पट्टाधारक से जुड़े हैं।