फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies, two injured after bike falls into canal

Banda News: नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत, दो घायल

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured after bike falls into canal
बांदा। चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। बाइक में उसकी रिश्ते की बहन और भांजा भी था। तीनों को गंभीर हालत में पुलिस ने अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि बहन को कानपुर रेफर किया गया है। भांजे को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव निवासी लवकुश (28) परीवा के दिन चित्रकूट गया था। वहां भगवान कामतानाथ के दर्शन कर रात में वापस लौट रहा था। अतर्रा में उसकी रिश्ते की बहन बांदा के क्योटरा मोहल्ला निवासी संजू उर्फ सीमा (35) व उसका पुत्र रौनक (35) भी मिल गए। लवकुश ने दोनों को अपनी बाइक में बैठा लिया।
विज्ञापन

अतर्रा के पास केन नहर में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात लवकुश ने दम तोड़ दिया। जबकि बहन संजू को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। मृतक हेलमेट लिए था। लवकुश के बड़े भाई धीरू ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। डेढ़ माह पहले सूरत से कमाकर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुक्खन विश्वकर्मा का 29 अक्तूबर को निधन हो गया था। घर में मां सुमित्रा है। वह अविवाहित था। घर में पांच बीघा जमीन है। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी थी। दोनों भाई-बहन को चोटें आईं थीं। उन्हें सीएचसी से रेफर किया गया था। इसमें लवकुश की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed