फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies due to electrocution in electric pole

बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in electric pole
बांदा। बिजली खंभे में उतरे करंट से शुक्रवार की शाम युवक की मौत हो गई। पिछले वर्ष मां और बड़े भाई की भी बीमारी से मौत हो चुकी। ग्यारह माह में एक ही परिवार में मां और दो बेटों की जान चली गई। परिजनों का कहना है कि बीमार मां-बेटे के इलाज में जमीन गिरवी रखना पड़ी।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा में अच्छेलाल यादव के पुत्र रज्जू (20) शुक्रवार को शाम हैंडपंप से नहाकर घर आ रहा था। घर के नजदीक लगे बिजली खंभे में उतरे करंट के संपर्क में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अतर्रा सीएचसी डाक्टर ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चचेरे भाई दद्दू यादव ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे करंट से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। बिजली कर्मियों ने घटनास्थल आकर मुआयना किया और बिजली मरम्मत की।
विज्ञापन

बताया कि पिछले साल अगस्त माह में मृतक के बड़े भाई छुट्टन की बुखार से मौत हो गई थी। इसके आठ दिन बाद मां शैलकुमारी की भी बुखार से मौत हो गई थी। इन दोनों के इलाज में घरवालों पर ढाई लाख रुपये तक कर्ज हो गया। जमीन गिरवी रखना पड़ी। जेवर और जानवर तक बिक गए। लेकिन बीमार मां-बेटे की सेहत नहीं सुधरी थी। अब परिवार में सिर्फ पिता और मृतक का सबसे बड़ा भाई भगवानदीन बचे हैं। वह सूरत में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सही कर रहे किशोर की करंट से मौत
बांदा। सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) जनपद के किटपुरा (गौरिहार) गांव निवासी राजीव राजपूत के पुत्र सुरेंद्र राजपूत (15) की शुक्रवार की शाम घर में करंट से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा राजाबाबू ने बताया कि सुरेंद्र घर में बिजली लाइन दुरुस्त कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। मृतक 8वीं कक्षा का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। पिता राजस्थान में नमक कारखाने में मजदूरी करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed