{"_id":"6468b9a55f2fc4401a016146","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-banda-news-c-12-1-244111-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव ट्रैक से करीब 20 फीट दूर पड़ा मिला। सिर में चोट आने से परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टर्माटम कराया गया है।
चित्रकूट जिले के कर्वी शंकर बाजार निवासी सुरेंद्र रैकवार (20) गुरुवार को अतर्रा में रहने वाली मौसी के घर आया था। शुक्रवार को दोपहर पुरानी तहसील के पास स्थित रेल लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई कमलेश ने कहा कि मृतक के सिर और बाएं हाथ में चोट है। उन्होंने मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला का कहना है कि आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। भाई की आशंका निराधार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।