{"_id":"65d11228488ca8d3710db0c4","slug":"youth-attacked-with-knife-due-to-mutual-dispute-serious-banda-news-c-212-1-bnd1002-107186-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आपसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आपसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन
बबेरू । आपसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्यौंजा गांव में संतोष (45) का शनिवार को गांव के शिवराज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिवराज ने संतोष पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। संतोष की पत्नी ने बताया कि चार महीने पहले आरोपी शिवराज ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की थी। बच्चों को बचाने की वजह से शिवराज ने संतोष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार को संतोष बबेरू न्यायालय में तारीख करने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में शिवराज ने संतोष पर चाकू से हमला किया है। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पाडादेव अंश रिसौरा गांव निवासी शांति (25) ने शनिवार को सुबह घर में छत में लोहे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने देखा तो पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पति मिहीलाल कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2019 में शादी हुई थी। मृतका ने टेट की परीक्षा दी थी। कुछ दिन पहले उसका परिणाम भी आया था। इसमें शांति फेल हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पाडादेव अंश रिसौरा गांव निवासी शांति (25) ने शनिवार को सुबह घर में छत में लोहे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने देखा तो पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पति मिहीलाल कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2019 में शादी हुई थी। मृतका ने टेट की परीक्षा दी थी। कुछ दिन पहले उसका परिणाम भी आया था। इसमें शांति फेल हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन