{"_id":"5e2f28c28ebc3e4ad929719e","slug":"youth-and-woman-died-in-road-accidents-banda-news-knp540871540","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अध्यक्ष की अगुवानी में भाजपाइयों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए अध्यक्ष की अगुवानी में भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
नए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद गृह जनपद आए रामकेश निषाद के स्वागत में भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी। जनपद की सरहद पर चिल्ला घाट में यमुना नदी पुल पर जोरदार अगुवानी की। मुख्यालय तक 40 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान रास्ते के गांवों में भी नए अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया गया।
बाजे-गाजे और लंबे वाहनों के काफिले के साथ अध्यक्ष रामकेश सोमवार को दोपहर लखनऊ से अपने वाहन पर जनपद आए। चिल्ला में गर्मजोशी से स्वागत के बाद उनका काफिला और लंबा हो गया। यहां सादीमदनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंसार अहमद सहित नफीस अहमद, शैलेंद्र सिंह, हनी सिंह, अमित निगम आदि ने स्वागत किया। दोपहर बाद यह काफिला मुख्यालय पहुंचा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल सिंह पटेल आदि के साथ खुले वाहन पर शहर में भ्रमण किया। संकट मोचन और काली देवी मंदिर में माथा टेंका। जिला मंत्री मुदित शर्मा के आवास में भी अगुवानी हुई। विधायक प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर सहित अजय सिंह पटेल, बीडी प्रजापति, रामहित कश्यप, जगराम सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, प्रताप सिंह सचान, प्रेमनारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्त, रामकिशुन बासू, स्वदेश शिवहरे, राकेश मिश्र, अखिलेश दीक्षित, आरिफ खां, संजय सिंह, देवमूरत द्विवेदी, कल्लू राजपूत, टाउन एरिया चेयरमैन ओममणि वर्मा व विजय पाल सिंह, सुधीर सिंह, सुखदेव प्रसाद, रामबाबू त्रिपाठी, अमरमणि त्रिपाठी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, रसिक बिहारी शिवहरे, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा कार्यालय में काफिला पहुंचा और यहां बैठक हुई।