फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth and woman died due to current

करंट से युवक और महिला की मौत

Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth and woman died due to current
Youth and woman died due to current - फोटो : BANDA
अतर्रा। अलग-अलग स्थानों पर करंट से दो की मौत हो गई। मरने वालों में युवक और महिला शामिल हैं। दोनों ही हादसे मृतकों के घर में हुए। युवक अविवाहित और महिला छह बच्चों की मां थी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड चौकी क्षेत्र के तेंदुही गांव में मोनू उर्फ कार्तिकेय (24) पुत्र बृजकिशोर गर्ग गुरुवार को घर में बिजली का उपकरण सुधार रहा था। इसी दौरान करंट का झटका लगने से नीचे जा गिरा और फाटक से उसका सिर टकरा गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। द्रोपदी (45) पत्नी प्रमोद द्विवेदी उर्फ लल्लू घर में बिजली के बोर्ड में लगा स्विच ऑन (चालू) कर रही थी। तभी वह करंट से चिपक गई। परिजनों ने तत्काल बिजली बंद कर बोर्ड से अलग किया, लेकिन तब तक द्रोपदी की मौत हो चुकी थी। वह अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई है। एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन और पंखे के करंट से दो युवक झुलसे
अतर्रा/दोहतरा। गोखिया गांव में घर की छत पर कपड़े फैलाते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से कुलदीप तिवारी (38) झुलस गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को छत से लाइन अलग करने के लिए अर्जी दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव में राजा (32) पुत्र प्रदीप घर में पंखा ठीक करते समय करंट से चिपककर बेहोश हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसके अलावा चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव में बृहस्पतिवार को 11 हजार की एचटी लाइन में घर की छत पर स्पार्किंग हो गई। हाईवोल्टेज से घर के उपकरण फुंक गए और छत में सुराख हो गया। मुख्य मार्ग किनारे स्थित मुकुल द्विवेदी के पक्के मकान की छत से एचटी लाइन गई है।

छत में स्पर्श होते ही इसमें भारी स्पार्किंग हुई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। घर के लोग दहशत में आ गए। दीवारों में करंट दौड़ गया। गृहस्वामी ने बताया कि छत से लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन हटाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed