फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man hanged himself on a tree

पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 03 Jul 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself on a tree
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव में युवक ने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अंधविश्वास के चलते घटना बता रहे हैं। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भवई गांव में श्यामलाल के पुत्र अनिल कुमार (19) ने शुक्रवार को दोपहर पशुबाड़े में लगे अमरूद के पेड़ पर रस्सी बांधकर गले में फंदा कस लिया, जिससे। उसकी मौत हो गई। शाम को परिजनों ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा राजकिशोर ने बताया कि अंधविश्वास के चलते लगभग दो माह से वह परेशान था।
विज्ञापन

झाड़फूंक भी कराया गया। कोई सुधार नहीं हुआ। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। अनिल पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो भाइयों में छोटा था। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में शारदा ने शुक्रवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई। एक अन्य घटना में शहर के शंभू नगर में अंशू ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed