फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man dies in collision with pickup, younger brother serious

Banda News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर

Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in collision with pickup, younger brother serious
राकेश। - फोटो : परिजन।
अतर्रा (बांदा)। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। शुक्रवार की सुबह हुए हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। पिकअप का अगला टायर बर्स्ट होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव का राकेश (25) पुत्र जगदीश छोटे भाई अंशू (16) के साथ बाइक से बहन नीलम की शादी का कार्ड बांटने बिसंडा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव से नरैनी की ओर जा रहा था। अतर्रा-नरैनी मार्ग पर गर्गन पुरवा के पास सामने से आ रही पिकअप का अगला टायर बर्स्ट हो गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से जा भिड़ी। बाइक सवार दोनों भाई छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घायल अंशू का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि राकेश दिल्ली में काम करता था। बहन की शादी के लिए 15 दिन पूर्व घर आया था। राकेश के मौसेरे भाई की शुक्रवार को शादी है। उसमें शामिल होने भाई-बहन के साथ बिसंडा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव गया था। बहन दीपा को वहीं छोड़कर अंशू के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने नरैनी जा रहा था। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राकेश तीन भाइयों में बड़ा था। तीन बहने हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत ने बुलाया था, कैसे मानता रिश्तेदारों की बात
हादसे से ठीक एक घंटे पहले मौसिया राजाभइया ने राकेश से कहा कि शादी में सभी रिश्तेदार यहां आएंगे। उन्हें यहीं कार्ड दे देना, लेकिन वह नहीं माना। छोटे भाई अंशू को साथ लेकर बाइक से कार्ड बांटने निकल गया। सुबह करीब आठ बजे राकेश अतर्रा कस्बे के मूसा नगर मोहल्ले में रिश्तेदार रामबहोरी के घर पहुंचा और कार्ड दिया। इसके बाद तरखरी के लिए रवाना हुआ। रामबहोरी ने भी राकेश को रोका, कहा कि सभी रिश्तेदार एक जगह शादी में इकट्ठा होने वाले हैं, वहीं पर सभी को कार्ड दे देना, लेकिन वह नहीं माना। रिश्तेदारों का कहना है कि राकेश अगर रुक जाता तो यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed