फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young lawyers took command of the Satyagraha and staged a sit-in

Banda News: सत्याग्रह की कमान युवा वकीलों ने संभाली, धरना दिया

Sat, 07 Dec 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young lawyers took command of the Satyagraha and staged a sit-in
बांदा। जिला जज व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के विरोध में सत्याग्रह के दूसरे दिन युवा अधिवक्ताओं ने शताब्दी भवन के सामने धरना दिया।
विज्ञापन


लवकेश सिंह ने कहा कि जनपद न्यायाधीश ई-फाइलिंग की प्रक्रिया लागू हड़ताल को निष्प्रभावी बनाना चाहते हैं। सभी सेशन आदालतों के जमानत प्रार्थना पत्र व दायरे आदि मुंसरिम में प्रस्तुत करने व नंबरिंग की व्यवस्था से अधिवक्ताओं में अफरातफरी का माहौल है। बृजेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद न्यायाधीश हड़ताल को खत्म कराने के लिए बातचीत का रास्ता न चुनकर वकीलों को भिन्न-भिन्न तरीके से परेशान कर रहे हैं। धरने में पप्पू मिश्रा, राजकुमार, अभिलाष यादव आदि मौजूद रहे।


उधर, कुछ अधिवक्ता बार संघ के दोनों अदालतों के बहिष्कार के विरुद्ध काम कर रहे हैं। ऐसे चार अधिवक्ताओं को चिन्हित कर बार संघ उनके विरुद्ध कार्रवाई का मन बना रहा है। ऐसे अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि कुछ अधिवक्ता रास्ते से भटक गए हैं। उन्हें समझाया जाएगा। अन्यथा आमसभा की बैठक में इस मामले को रखा जाएगा। बैठक के निर्णय के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महासचिव रामप्रकाश ने कहा कि जल्द आमसभा की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed