फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young bike rider died after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young bike rider died after being crushed by truck
हादसा - फोटो : अमर उजाला

नरैनी/बांदा। ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। एक अन्य घटना में दुकान में कार घुसने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य सड़क हादसों में मां-बेटे व पुत्री समेत छह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लोधन पुरवा गांव निवासी मलखान (28) पुत्र दरबारी व लवलेश (25) पुत्र नंदबाबू सोमवार की रात बाइक पर गांव जा रहे थे। जमवारा गांव के पास ट्रक की टक्कर से मलखान पहिये के नीचे आ गया और कुचल कर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लवलेश को कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वह किसानी करता था। एक अन्य घटना में सोमवार को देर रात महोबा से आ रही लक्जरी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन नवीन मंडी के पास किराने की दुकान में जा घुसी। दुकान में बैठा शोएब खां उर्फ हसनू (10) पुत्र इदरीस (गोयरा) घायल हो गया। कार सवारों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पेस्टा गांव निवासी हीरू (30) पत्नी बृजभूषण अपने भाई बब्बू (कुम्हेढ़ा) के साथ मंगलवार को दोपहर बाइक पर बिसंडा से बबेरू जा रही थी। पुत्र अंकित (8) व पुत्री पूर्णिमा (3) भी साथ थे।
विज्ञापन


साथी गांव के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से चारों घायल हो गए। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी मनीष कुमार (18) पुत्र राजेंद्र मंगलवार को सुबह अपनी मां ज्ञानवती (40) को लेकर बाइक पर ननिहाल सतना से घर आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुदिनपुर गांव के नजदीक बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौंती गांव निवासी लेखपाल छोटे (58) पुत्र रजुवा मंगलवार को सुबह यहां कालू कुआं स्थित आवास से बाइक पर तहसील आते समय साइकिल से टकरा कर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed