फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   You were also involved in Anshan

अनशन में आप भी हुई शामिल

Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
You were also involved in Anshan
अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी पदाधिकारी और मटौंध नगर पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। करोड़ों के घोटालों में नामजद नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को जेल भेजने की मांग को लेकर चल रहे अनशन का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। छठवें दिन आम आदमी पार्टी और मटौंध नगर पंचायत के सदस्य भी शामिल हो गये।

विज्ञापन


महेश्वरी देवी चौराहे पर अनशनकारियों का तंबू तना है। दिन-रात समर्थकों का जमघट रहता है। छठवें दिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी जिला संयोजक अवधेश सिंह, सचिव अवधेश गुप्ता समेत नीरज कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, योगराज सिंह, पंकज सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र चौहान, अमित मिश्रा और लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


इनके अलावा मटौंध नगर पंचायत सदस्य श्यामबाबू तिवारी, मीरा वर्मा, ज्ञान सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद निगम भी अनशन में शामिल हुए। अनशनकारियों ने भाजपा नेतृत्व से सवाल किया कि अपनी पार्टी की चेयरमैन के भ्रष्टाचार के बारे में क्यों चुप्पी साधे है? साथ ही चेतावनी दी कि दोनों को जेल न भेजे जाने तक अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनशन स्थल पर बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना के रवींद्र नाथ, संजीव सिंह बबलू, जितेंद्र शर्मा, रविंद्र गुप्ता, दीपक अवस्थी, मनोज टाइगर, रज्जन मंसूरी, जीतू तिवारी, प्रदीप सिंह, राजू धुरिया, कुलदीप सिंह और पूर्व वार्ड सदस्य प्रशांत समुद्रे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed