फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   yoopee sthaapana divas par mile puraskaar to chahake log

यूपी स्थापना दिवस पर मिले पुरस्कार तो चहके लोग

Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
yoopee sthaapana divas par mile puraskaar to chahake log
बांदा। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस यहां मंडल मुख्यालय में रविवार को सरकारी योजनाओं से कई लोगों को लाभान्वित करने के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दो दर्जन से ज्यादा कई लाभार्थियों को लगभग सवा करोड़ रुपये की योजनाओं से लाभान्वित किया। चित्रकूट में हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में टॉप टेन में शामिल दस-दस छात्राओं को सम्मानित किया गया। महोबा में योजनाओं के क्रियान्वयन और कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। हमीरपुर में भी स्वयं सहायता समूह की तीन महिलाओं और जेंडर चैंपियन की पांच महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बांदा में विधायक बृजेश प्रजापति व चंद्रपाल कुशवाहा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य सरकारों ने कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश दिवस नहीं मनाया। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में यह आयोजन कर रही है। दिवस का फायदा आम लोगों को कई सरकारी योजनाओं से मिल रहा है। लाभान्वित किए गए लोगों में किसान, मजदूर, कन्या विवाह अनुदान लाभार्थी, चिकित्सा सुविधा लाभार्थी और श्रमिकों के बच्चे आदि शामिल थे।
विज्ञापन

प्रदेश के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने अपनी एलईडी वैन के जरिए इन सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया। स्वयं सहायता समूहों को डीएम आनंद कुमार सिंह व विधायकों ने एक करोड़ एक लाख रुपये के डेमो चेक सौंपे। उधर, चित्रकूट में मंदाकिनी गेस्ट हाउस में सम्मान कार्यक्रम हुआ, जिसमें मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला व डीएम शेषमणि पांडेय ने जिले के विकास कामों के बारे में विस्तार से बताया। पिंककार्ड योजना में दस और खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन करने वाली 8 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन क्षेत्र के में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना में पटपरहा गांव के किसान महेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। महोबा मेें कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व डीएम सत्येंद्र कुमार ने कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अंशिका वर्मा, संध्या, दीपिका, कमला देवी, सोनिया यादव, उपासना आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। तुलसी की खेती में अच्छा कार्य करने वाले दादरी गांव के किसान ध्वजपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। स्वरोजगार स्थापित करने को रजनी, भान कुंवर, सतरूपा, अंजना कुमारी व शीला देवी और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह को विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन, टूलकिट वितरित किए गए। स्कूली बच्चों की आंखों की जांच के बाद बनाए गए चश्मे बांटे गए।

हमीरपुर में स्थापना दिवस पर राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने किया। डीएम ने एसपी एनके सिंह के साथ कई विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। डीएम ने सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों में नियुक्त की गई स्वयं सहायता समूह की तीन महिलाओं को नियुक्तिपत्र दिए। वहीं कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जेंडर चैंपियन की पांच महिलाओं को डीएम व एसपी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कुरारा क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को इंडियन बैंक की ओर से एक-एक लाख के लोन की चेक दी गई। वहीं महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed