फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   XEN gave the report, said the registry was done with mutual consent

Banda News: एक्सईएन ने दी आख्या, बोले आपसी सहमति से हुई रजिस्ट्री

Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
XEN gave the report, said the registry was done with mutual consent
बांदा। बाईपास भूमि अधिग्रहण के मामले की जांच में एक्सईएन ने एडीएम को अपनी आख्या दी है। उन्होंने कहा है कि आपसी सहमति के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री की गई है। जबकि, आपसी सहमति से किसी भी दूसरे व्यक्ति की जमीन बेचने का कोई नियम नहीं है। यदि बेची भी तो मुआवजा भू-स्वामी के खाते में ही आना चाहिए।
विज्ञापन


बसपा शासन काल में बनी बाईपास रोड में मुआवजा को लेकर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में नया मोड़ आ गया है। लोक निर्माण विभाग के बाबू, जेई,एई ने किसान को मुआवजा देने के बजाए पहले अपने करीबियों के नाम जमीन कराई और फि्र बनी सड़क की रजिस्ट्री कराकर करीब 85 लाख रुपये मुआवजा डकार लिया। इतना ही नहीं साढ़े चार विस्वा जमीन का दो बार में तीन-तीन विस्वा की रजिस्ट्री हुई। आज इसका दाखिल खारिज भी नहीं हुआ। इस घपले की जांच एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कमेटी कर रही है। एडीएम ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार पांडेय से आख्या मांगी। इस पर एक्सईएन ने कहा है कि यह जमीन सुधीर कुमार व अनुज कुमार वर्मा के नाम थी। अनुज वर्मा के भाई विमल वर्मा पीडब्ल्यूडी में लिपिक हैं। 15 जून 2021 को सुधीर कुमार ने विभाग के नाम रजिस्ट्री कर 43 लाख 20 हजार रुपये मुआवजा लिया। फिर शेष तीन विस्वा जमीन सुधीर कुमार व अनुज कुमार के नाम थी, जिसकी दोनों की आपसी सहमति के आधार पर छह जुलाई 2021 को जमीन अधिग्रहीत की गई और 43 लाख 20 हजार रुपये मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed