फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Write a letter to the government against the Assistant Commissioner Food

Banda News: सहायक आयुक्त खाद्य के खिलाफ शासन को पत्र लिखें

Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Write a letter to the government against the Assistant Commissioner Food
सहायक आयुक्त खाद्य के खिलाफ शासन को लिखें पत्र
विज्ञापन

- बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर कमिश्नर ने दिए निर्देश
- जल निगम के अफसरों से कहा खराब हैंडपंप कराएं रीबोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह ने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य के बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। वहीं गर्मी के मद्देनजर खराब हैंडपंप रीबोर कराने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को दत्तक पुत्र की भूमिका अदा कर वृद्धों की मदद करने की बात कही।
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह को निरीक्षण कर वृद्धा आश्रमों की स्थिति को देखने और जो एनजीओ काम करे रहे हैं उन पर नजर रखने की बात कही। कहा कि बुजुर्गों को दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएं। दुग्ध विकास की समीक्षा में समितियों का भुगतान समय से न होने पर नाराजगी जताई। अपर निदेशक बेसिक अरुण कुमार को स्कूलों का निरीक्षण कर कायाकल्प अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ को पंचायत भवनों का शत प्रतिशत निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा कर संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। बैठक में डीएम दीपा रंजन, अभिषेक आनंद चित्रकूट, डॉ. चंद्रिका प्रसाद हमीरपुर, मनोज सिंह महोबा, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed