{"_id":"5c5731a2bdec22738d0b5ea6","slug":"wrestlers-show-wager","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
Sun, 03 Feb 2019 11:53 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pair of wrestlers showing bets in the riot of village Chapar.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापर गांव के दंगल में ग्वालियर के रिंकू ने एटा के रतन को चित किया। मिरगहनी के मिंटू ने बेंदा के मोनू, एटा के सतेंद्र ने ग्वालियर के गुड्डू, टेढ़ा के हुकुम ने बेंदा के आनंद को हराया। ग्वालियर के गुड्डू व एटा के सतेंद्र, मिरगहनी के संदीप, मथुरा के मोहित, ग्वालियर के प्रकाश, एटा के विष्णु, ब्योजा के अर्जुन, लोहरी के शिवम के बीच कुश्ती बराबर में छूटी। विजयी पहलवानों को प्रधान विनय कुमार तिवारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान विवेक कुमार, शिवबली सिंह, भूरेलाल फौजी, राममनोहर सिंह, सेमरी ग्राम प्रधान कमलेश बाजपेयी आदि उपस्थित रहे। रेफरी पूर्व बुंदेलखंड केसरी कल्लू पहलवान, रामकिशुन कानपुर रहे। उधर रात्रि में रामलीला का मंचन हुआ। प्रधान ने बताया कि सेमरी में 11 फरवरी को दंगल होगा।
विज्ञापन