फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worshiped the banyan tree and asked for the well being of Suhag.

Banda News: वट सावित्री व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र

Fri, 19 May 2023 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the banyan tree and asked for the well being of Suhag.
फोटो-19 बीएनडीपी- 17, वट वृक्ष के नीचे पूजन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र
शहर से अंचलों तक में आस्था से मनाया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा। बरगद की पूजा कर सुहाग की सलामती मांगी। शुक्रवार को शहर सहित अंचलों में महिलाएं सुबह से ही सजधज कर आसपास लगे बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं। यहां पर वट वृक्ष को दूध, जल आदि से स्थान कराकर रोली सिंदूर आदि से पूजन किया। कच्चा सूत बांधकर 108 परिक्रमा की और फल आदि समर्पित किए। पति की दीर्घायु की कामना की। तेज धूप के बाद भी बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं की खासी भीड़ रही।

शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, बांबेश्वर मंदिर, कैलाशपुरी, सिंहवाहिनी मंदिर, पद्माकर चौराहा, गायत्री नगर आदि स्थानों पर ज्यादा भीड़ रही। बामदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी का कहना है कि वट सावित्री व्रत को लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में सावित्री की निष्ठा व पति की परायणता को देखकर यम ने उसके मृत पति को पुन: जीवनदान दिया था। कहते हैं कि जो वट सावित्री व्रत रखता है उसके पति पर कोई संकट नहीं आता है और लंबी उम्र होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed