{"_id":"6232222b72d04c5f0c5b5fa3","slug":"worker-was-trampled-by-sand-overload-tractor-banda-news-knp686059491","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को बालू के ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर को बालू के ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंदा
विज्ञापन
Worker was trampled by sand overload tractor
- फोटो : BANDA
बांदा। बालू के ओवरलोड वाहन ने एक और जान ले ली। तेज रफ्तार बालू भरे ट्रैक्टर ने मजदूरी की तलाश में शहर आ रहे युवा मजदूर को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव के पास जाम लगा दिया। वह आरोपी को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा (कनवारा) निवासी अयोध्या प्रसाद निषाद (30) पुत्र हुर्नर बुधवार की सुबह मजदूरी के लिए फावड़ा लेकर पैदल शहर आ रहा था। गांव के बाहर निकलते ही केन नदी से बालू लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने उसे सामने से कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को बमुश्किल शांत किया और चालक की गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी बालू के ट्रक या ट्रैक्टर से कई मौतें हो चुकी हैं। बवाल भी हुए थे।