{"_id":"65ca763dabee12bc3506e42b","slug":"wood-overturns-on-women-two-killed-banda-news-c-212-1-sknp1006-107038-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिलाओं पर पलटा लकड़ी से लदा ट्रैक्टर, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिलाओं पर पलटा लकड़ी से लदा ट्रैक्टर, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
जसपुरा। थाना क्षेत्र के कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित बरम बाबा स्थान पर चल रहे भंडारे में प्रसाद खाने जा रहीं पांच महिलाएं बगल से गुजरे ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से दब गई। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बदौरा गांव निवासी कमला (40) अपनी भतीजी अर्चना की सात फरवरी को हुई शादी में शिरकत करने अपने मायके जसपुरा आई थी। वह अपनी पड़ोस की भाभी छोटी (30) व छोटी की पुत्री ज्योति (13) के साथ गांव की अन्य महिला गंगा (60) व मुरादा (40) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बरम बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा की समाप्ति पर हो रहे भंडारे में शिरकत करने के लिए सोमवार की देर शाम पैदल जा रही थीं।
रोड किनारे ट्रक खड़ा हुआ था। उसी दौरान पैलानी की ओर से भरुआ की ओर जा रहे लकड़ी से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे यह पांचों ट्रैक्टर के नीचे दब गईं। हादसे में मौके पर ही कमला व गंगा ने दम तोड़ दिया। घायल मुरादा, छोटी व ज्योति को गांव वालों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पैलानी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत आदि पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।