फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Won gold medal in district level Taekwondo competition

Banda News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

Sat, 07 Dec 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Won gold medal in district level Taekwondo competition
बांदा। खेल विभाग की ओर से भागवत प्रसाद मेमोरियल मैदान में जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 86 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता, जिन्हें मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से दो दिसंबर से स्थानीय लोकप्रिय छह खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शनिवार को प्रतियोगिताओं का समापन होगा। शुक्रवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन चेयरमैन शिवशरन कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 86 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। विभूति, आरू चौहान, आन्या प्रसाद, खुशी, आभा गुप्ता, आरती सोनी, कृष्णा आर्यन व ऋषि ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

जयंती, प्रतिष्ठा, समृद्धि, रिया सिंह, एंजेल गुप्ता, अंशिका यादव, देव शुक्ला व देव को रजत पदक मिले। पावनी, श्रृष्टि, शुभी, सौम्या, भूमिका, आराध्या और भाव्या, सुहानी,अंशिका, अन्नया, दिशा व ओजस को कांस्य पदक दिए गए। निर्णायक अंकित कुशवाहा, वृंदा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, सुमन चौहान, कनक,अमित व मधु चौहान रहे। उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल व चेयरमैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed