फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women will be given e-commerce and marketing training: Dr. Rashmi

महिलाओं को दिया जाएगा ई-कामर्स व मार्केटिंग प्रशिक्षण : डाॅ.रश्मि

Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women will be given e-commerce and marketing training: Dr. Rashmi
बांदा। महिलाओं को ई-काॅमर्स और मार्केटिंग में प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह बात राजा देवी डिग्री कॉलेज में आयोजित आकांक्षा समिति के मंडलीय सम्मेलन में समिति की अध्यक्ष व आईएएस डाॅ. रश्मि सिंह ने कही।
विज्ञापन

कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। बांदा में आकांक्षा रसोई व मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना की गई। कार्यक्रम में उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। लैपटाॅप व टेबलेट का वितरण किया।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष व आयुक्त की धर्मपत्नी पूजा सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रश्मि सिंह के प्रयासों से निश्चित महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। मंडलायुक्त अजीत कुमार, अपर आयुक्त भगवानदास, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, डीडीओ रमाशंकर सिंह, एसडीएम सदर अमित शुक्ला,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, डाॅ. अर्चना भारती, राहुल द्विवेदी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इसके पूर्व डाॅ. रश्मि सिंह ने विकास भवन स्थित आकांक्षा रसोई का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed