फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women should resist discrimination

महिलाओं को भेदभाव का प्रतिकार करना चाहिए

Tue, 28 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women should resist discrimination
अतर्रा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amarujala

बुंदेलखंड में महिला सशक्तीकरण अभियान महज दिवा स्वप्न है। यहां आज भी महिलाएं पुराने रूढ़िवादी रीति-रिवाजों की शिकार हैं। अपने साथ होने वाले भेदभाव का महिलाओं को प्रतिकार करना चाहिए। यह बात विद्याधाम समिति द्वारा अतर्रा नगर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड से आईं प्रयास संस्था की निदेशक सुनीता शाही ने कहीं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में महिलाओं की स्थिति विषय पर आयोजित जन संवाद में सर्वेक्षणों का हवाला देकर महिलाओं की दुर्दशा बयां की गई। गुनिया सल्यूशन, दिल्ली के निदेशक सलभ श्रीवास्तव ने कहा कि विद्याधाम समिति द्वारा बुंदेलखंड में महिलाओं पर किए गए सर्वेक्षण काफी चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन


हालांकि समिति महिलाओं के लिए लगातार प्रशिक्षण भी आयोजित कर रही है। व्यवसायिक प्रशिक्षण को और विस्तार देने की जरूरत है। मार्ग श्री ट्रस्ट, झांसी के निदेशक ध्रुव सिंह यादव ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर दिए जाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्थान संस्थान निदेशक डॉ.जनार्दन त्रिपाठी ने कहा कि बुंदेलखंड में मुख्य आजीविका का साधन कृषि है। महिलाओं को भी खेती में बराबरी की भागीदारी करना चाहिए। कार्यक्रम के मेजबान और विद्याधाम समिति के मंत्री राजाभइया ने समिति के सर्वेक्षणों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।


उन्होंने सर्वेक्षणों का संदर्भ देते हुए बताया कि बुंदेलखंड में आज भी लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या, असमानता, पलायन, बलात्कार इत्यादि बरकरार हैं। यहां अधिकांश महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed