फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   women

वेबिनार में महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 12 Dec 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
women
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में मिशन शक्ति के तहत वेबिनार का आयोजन किया गया। जिला बार एसोसिएशन चित्रकूट की पूर्व उपाध्यक्ष नीरू गुप्ता ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि महिलाएं समस्याओं से डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन

संकट के समय धैर्य एवं अनुशासन का पालन करें। महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। मिशन शक्ति प्रभारी डा.पूजा सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा निरंतर महिला जागरूकता एवं उत्थान के प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक प्रो.एसपी शुक्ल व कुलसचिव डा.आशुतोष तिवारी ने महिला उत्थान पर चर्चा की।
विज्ञापन

बदौसा में दलित आदिवासी जन संगठन ने महिला हिंसा, जेंडर भेदभाव सहित समान मजूदरी को लेकर डढ़वामानपुर, संग्रामपुर व खेरिया में सामाजिक समानता अभियान का आयोजन किया। देवी दयाल ने महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया। केशकली ने मजदूरी में महिलाओं के साथ भेदभाव पर चर्चा की। कहा कि समान कार्य का समान पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए। जग किशोर, संगीता, फूलकली, सुभद्रा, सीमा, मंजू, शोभा, संगीता, शशीप्रभा, सुलेखा, संतोषिया, रामविश्वास, शिवचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed