{"_id":"64adab314aa1a15e90048855","slug":"woman-killed-in-pickup-collision-banda-news-c-212-1-bnd1001-353-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर बंधी भैंस को खोलकर अंदर ले जा रही बेवा को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी ज्योत्सना (45) सोमवार की रात 10 बजे करीब सडक़ किनारे स्थित अपने मकान के बाहर बंधी भैंस को खोलकर घर के अंदर ले जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने भैंस को कुचल दिया। महिला गाड़ी में फंसकर करीब तीन मीटर तक घिसट भी गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि पति स्व. रामपाल की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। दो पुत्र और दो शादीशुदा पुत्रियां हैं। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप से हादसा हुआ है। ड्राइवर गाड़ी समेत भाग निकला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन