{"_id":"67c49f49d22d666e9d0423ec","slug":"woman-dies-of-fever-12-people-admitted-banda-news-c-212-1-sknp1006-122942-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार से महिला की मौत, 12 लोग भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार से महिला की मौत, 12 लोग भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : संवाद
बांदा। बुखार के चलते महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 12 लोगों को बुखार से ग्रसित होने पर भर्ती कराया गया है। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते एक बार फिर वायरल ने जोर पकड़ा है। ट्रामा सेंटर में रविवार को 25 मरीजों को देखा गया। उसमें से 12 मरीजों को भर्ती कराया गया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी मोनी देवी (25) ने शनिवार की देर शाम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पति लालमन ने बताया कि माेनी को चार दिन से बुखार आ रहा था। जांच में टाइफाइड निकला था। बबेरू में उसका प्राइवेट में इलाज चल रहा था। आराम न मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां उसने दम तोड़ दिया। वह शव का पोस्टमार्टम भी करा रहे हैं।
फतेहपुर सरस्वाह गांव से आए पिता छेदीलाल भी संग रहे। उधर, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गिरवां निवासी आशा (56), मवई बुर्जुग निवासी शकुंतला देवी (45), महोबा के खमरिया गांव निवासी हिमांशी (8), करबई गांव निवासी आशू (17), छाबी तालाब निवासी ऊषा (50), जारी गांव निवासी शांति (70), हमीरपुर निवासी ललिता (26), अतर्रा निवासी पूजा (25), मटेहना गांव निवासी सहरून (23), क्योटरा निवासी सीमा (17), छाबीतालाब निवासी संदीप (19), मवई बुर्जुग निवासी माया (30), सतवांय बबेरू निवासी सुनीत (28) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फ्रिज के ठंडे पानी से अभी करें परहेज
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डाॅ. विनीत सचान ने बताया कि गर्मी की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सुबह और शाम को हल्की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में अभी फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीएं, नहीं तो खराश और वायरल होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर पंखा चलाकर सो रहे हैं तो कंबल या गरम कपड़ा जरूर ओढ़ें। वायरल होने पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराएं।