{"_id":"64ea4de1d5112b3822062be4","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-goods-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-1870-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत
Sun, 27 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा रेलवे क्रासिंग में एक 55 वर्षीय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। उसका शव रेल पटरी के पास पड़ा पाया गया। सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखाया गया है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि आसपास के लोगोें के मुताबिक वह कुछ दिन से मोहल्ले में घूम रही थी। मांग कर खाती थी। शव को रखा गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी पूनम (28) शनिवार को दोपहर घर में खाना बना रही थी। तभी गरम दूध का भगौना उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर झुलस गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। (संवाद)