{"_id":"5eb989b88ebc3e903a578549","slug":"woman-dies-after-being-buried-in-a-tree-due-to-the-storm-banda-news-knp559639743","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरे पेड़ में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरे पेड़ में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
आंधी से धराशाई पेड़ जिसमें महिला की दबकर हुई मौत।
- फोटो : BANDA
गिरवां/नरैनी (बांदा)। रविवार की रात तेज आंधी में जड़ से उखड़ गए भारी-भरकम आम के पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा में मीरा (50) पत्नी अशोक कुमार आंधी-बारिश शुरू हो जाने पर दरवाजे पर बंधे बैल को खोलकर अंदर ले जा रही थी। इसी दौरान नजदीक में लगा हुआ आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। मीरा दब गई। बिजली की एचटी लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ।
उधर, गांव वालों ने आनन-फानन पेड़ काटकर गंभीर हालत में मीरा को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। पति अशोक कुमार की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विधायक राजकरन कबीर भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
उधर, गिरवां में रामखिलावन प्रजापति के घर के पास लगा यूके लिप्टस का पेड़ आंधी में टूटकर गिरने से कई छतों में दरार आ गई। उधर, नरैनी में तेज आंधी के बीच कस्बे के कृष्णा नगर निवासी डा. अवध बिहारी द्विवेदी और नाथूराम वर्मा के पक्के मकानों में आकाशीय गाज आ गिरी। दोनों मकानों की छतों में बड़ी दरारें आ गईं। पानी की टंकी टूटकर बिखर गई। कई बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।