फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies after abortion, accused of murder

Banda News: गर्भपात के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after abortion, accused of murder
बांदा। गर्भपात के एक सप्ताह के बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि गर्भपात के कारण शरीर में खून की कमी से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव की रीतू (24) गर्भवती थी। उसका एक सप्ताह पहले गर्भपात हो गया था। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसका इलाज कराया। ससुरालियों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को सुबह अचानक उसकी हालत खराब हो गई। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति विमल का कहना है कि उसकी शादी 10 जून 2019 को हुई थी।
विज्ञापन

उसके एक पुत्र है। खून की कमी होने के कारण उसकी पत्नी की मौत हुई है। जबकि मृतका के पिता तिंदवारा गांव निवासी कृष्णपाल ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed