{"_id":"642f0b2426be863f930f2824","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-12-1-166220-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बांदा। मवेशी बाड़े में बैल की रस्सी से फंदा लगाकर महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कान्हाखेर गांव निवासी माया (20) ने गुरुवार को सुबह बैल के गले की रस्सी से मवेशी बाड़े में छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। मृतका के पति नंद कुमार यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत काटने गया था। उसके पिता निमंत्रण में गए थे। घर में कोई नहीं था तभी घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद मृतका का चचेरा देवर घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।
वह दीवार कूदकर अंदर पहुंचा तो इसे फंदे से लटका पाया। पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। 18 फरवरी 2022 को शादी हुई थी। डेढ़ माह की पुत्री आकांक्षा है। उधर, अधांव गांव निवासी मृतका के पिता कामता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे।