फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman awareness campaign today in 6 respect women

नारी जागृति अभियान में आज 6 महिलाओं का सम्मान

Thu, 13 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 13 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman awareness campaign today in 6 respect women
डा.शबाना रफीक, अंजू दमेले रानी, रश्मि गुप्ता निशा, डॉ. श्रेया, नेहा चंसौरिया और दिव्या त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ‘नारी जागृति अभियान’ के तहत चित्रकूटधाम मंडल से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह महिलाओं को चयनित किया गया। शुक्रवार (14 अक्तूबर) को इन्हें चित्रकूट जनपद के कर्वी नगर में आयोजित समारोह/महिला सेनिमार में सम्मानित किया जाएगा। बाद में इन महिलाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


यूपी सरकार और अमर उजाला समूह 31 अगस्त से नारी जागृति अभियान चला रहा है। इसीक्रम में बांदा में 16 सितंबर को यहां बांदा मुख्यालय में महिला सेमिनार और 4 अक्तूबर को रैली कराकर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही हितकारी योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया था। इसीक्रम में खेल, शिक्षा, कला, उद्यमिता, बहादुरी और सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाली चित्रकूटधाम मंडल की महिलाओं से आवेदन/नामांकन फार्म मांगे गए थे।
विज्ञापन


चारों जनपदों से बड़ी संख्या में आवेदन मिले। मंडल के चारों जिलों से हरेक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह महिलाओं का चयन किया जाना था। मंडलायुक्त मुरली मनोहरलाल की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय दो वरिष्ठ अधिकारियों संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार मिश्रा और उप निदेशक अर्थ एवं संख्या/उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने आवेदन पत्रों में संलग्न अभिलेखों, प्रमाण पत्रों, अखबारों में प्रकाशित खबरों, कार्यक्रमों की सीडी आदि का गहन परीक्षण एवं अवलोकन करके चारों जनपदाें की छह महिलाओं को चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बांदा जनपद से डा.शबाना रफीक, अंजू दमेले (रानी), रश्मि गुप्ता (निशा), हमीरपुर से डॉ.श्रेया, महोबा से नेहा चंसौरिया और चित्रकूट से दिव्या त्रिपाठी (प्रधान सेमरिया) शामिल हैं। इन सभी को 14 अक्तूबर को प्रात: 10:30 बजे कर्वी स्थित सिंगार पैलेस में समारोह के बीच सम्मानित किया जाएगा। चित्रकूट की जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, संयुक्त विकास आयुक्त (चित्रकूटधाम मंडल) शिव कुमार मिश्रा इत्यादि सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed