फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman awakening in Banda rally brought the imagination

बांदा में नारी जागृति रैली ने जगाई अलख

Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman awakening in Banda rally brought the imagination
महिला डिग्री कालेज परिसर में रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : amarujala

‘अमर उजाला समूह’ और प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ‘नारी जागृति अभियान’ के दूसरे चरण में मंगलवार को मंडल मुख्यालय बांदा में निकाली गई रैली ने शहर में नारी सम्मान की अलख जगाई। एक दर्जन कालेजों की छात्राओं, शिक्षिकाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समाजसेवी महिलाओं की भागीदारी ने रैली को आकर्षक और बेमिसाल बना दिया। पूरे समय नारी जागृति के नारे और प्रदेश सरकार की नारी कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की चर्चा होती रही।

विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे राजकीय महिला डिग्री कालेज में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह, महिला डिग्री कालेज प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव और जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ.एनएल शुक्ल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कालेज, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज, फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, एकलव्य महाविद्यालय, राजादेवी डिग्री कालेज की 11वीं कक्षा से ऊपर की छात्राएं और उनकी शिक्षिकाएं भारी तादाद में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के आगे आदर्श बजरंग इंटर कालेज की एनसीसी यूनिट और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों की बैंड टुकड़ी (घोष टीम) आकर्षण का केंद्र रही। खुली जीप पर सवार डिग्री कालेज की छात्राएं डॉ.सबीहा के नेतृत्व में लगातार नारे लगाती रहीं। रैली के आगे यातायात पुलिस के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक कांस्टेबिल अजय कुमार, शारिक, नदीम अहमद आदि की टुकड़ी चलकर रास्ता साफ कराती रही।

आर्य कन्या इंटर कालेज में रैली समापन के मौके पर डॉ.शबाना रफीक ने महिला सशक्तीकरण पर भाषण और कविता के जरिए अपनी बात रखी। आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने महिलाओं के हित में चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।

साथ ही उमर उजाला समूह को सराहा। डॉ.सबीहा रहमानी ने छात्राओं और महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनने की प्रेरणा दी। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने ‘हम होंगे कामयाब’ का सामूहिक गान कराया। श्रेष्या आकर्ष इंस्टीट्यूट की निर्देशक/सचिव अंजू दमेले ने छात्राओं और महिलाओं को मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित किया। डिग्री कालेज प्रवक्ता नेहा जैन ने भी संबोधित किया।

जीजीआईसी प्रधानाचार्य शशिकला, आर्य कन्या कालेज प्रधानाचार्य उर्मिला देवी, जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष कुमार देव पांडेय, डीआईओएस कार्यालय के अनूप सोनी व मुन्नीलाल तिवारी, अपूर्णा सिन्हा, अल्फिजा महिला सेवा संस्थान की रूबी जैनब, राजीव गांधी कालेज की शकुंतला गुप्ता, महिला डिग्री कालेज की डॉ.लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, डॉ.राकेश शर्मा, डॉ.पंकज सिंह, एकलव्य कालेज के डॉ.कृष्ण पाल, फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज की सुमन गुप्ता, शाहीन यासमीन, रफीक खां आदि शामिल रहे।


संचालन भजन गायक सुनील कुमार सनी ने किया। इस मौके पर अमर उजाला के महाप्रबंधक अखंड प्रताप सिंह भी मौजूद थे। ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी ने आभार जताया। अमर उजाला टीम के रामशरण दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, इमरान अली, मृत्युंजय द्विवेदी, राहुल निगम, सत्यम कृष्ण गुप्ता, वीरेंद्र खरे, तेज प्रकाश आदि ने व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed