फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman and girl hanged herself

महिला और युवती ने फांसी लगा जान दी

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
woman and girl hanged herself
बांदा/बदौसा। अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवती ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घटना में पति की डांट से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं दूसरी घटना में पति को चक्की भेजने के बाद युवती फांसी पर झूल गई। घटना की वजह गृहकलह बताई गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के दोहा गांव में अनीता देवी (45) ने रविवार को शाम कमरे में सीलिंग हुक पर साड़ी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। कुछ देर बाद कमरे पहुंचा पति ब्रजमोहन गुप्ता ने शव लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतका के देवर विपिन गुप्ता ने बताया कि बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। इस बात पर भाई ब्रजमोहन ने अनीता को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। एक पुत्री अंजना की शादी हो चुकी। मृतका का पति सब्जी और बड़ा बेटा प्रकाश चाट बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव में शिवविलास की पत्नी राजकुमारी (23) ने रविवार की देर शाम कमरा बंद कर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस ने बताया कि शाम को वह खेत से लौटी थी। पति को आटा उठाने के लिए चक्की भेज दिया और खुद फांसी पर झूल गई। मृतका का मायका मध्यप्रदेश के अजयगढ़ के बरियारपुर में है। मृतका अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र छोड़ गई है। परिजन और पुलिस घटना की वजह गृह कलह बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed