फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman advocate expelled for three years for derogatory remarks

Banda News: अपमानजनक टिप्पणी पर महिला अधिवक्ता तीन साल के लिए निष्कासित

Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman advocate expelled for three years for derogatory remarks
बांदा। डीजे और स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वितीय के स्थानांतरण तक वकीलों का दोनों न्यायालय में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रति दिन पांच अधिवक्ता सांकेतिक प्रदर्शन के रूप में काली पट्टी बांधकर धरना देंगे। उधर, अपमानजनक टिप्पणी पर महिला अधिवक्ता तीन साल के लिए संघ से निष्कासित कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट की अभद्र कार्यशैली के विरोध में 30 नवंबर तक सभी न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किया गया। बहिष्कार के दौरान डीजे के निर्देश पर किसी भी अदालत ने वकीलों से हाजिरी माफी के प्रार्थना पत्र नहीं लिए। इससे कई वादकारियों के वारंट कट गए। जो बीएनएसएस व दंड प्रक्रिया संहिता की राजाज्ञा का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत राष्ट्रपति, पीएम, लोकसभा अध्यक्ष से की जाएगी। कहा कि जब तक जनपद न्यायाधीश व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, तब तक प्रति दिन पांच सत्याग्रही विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर धरने में बैठेंगे। कहा कि अधिवक्ता लक्ष्मी त्रिपाठी ने एक्स पर वकीलों को डेंगू जैसे अपमानजनक शब्द से संबोधित किया है। उन्हें तीन साल के लिए जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। वकीलों ने इस पर सहमति जताई। मौके पर महामंत्री राम प्रकाश शिवहरे, पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, कालका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed