फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Winner of A Team Volleyball Match

ए टीम वालीबाल मैच की विजेता

Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Winner of A Team Volleyball Match
वालीबाल मैच का फीता काटकर उद्घाटन करते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

नूतन बाल समाज के तत्वावधान में रविवार को जेएन डिग्री कालेज के पूर्व प्रवक्ता स्व. डॉ. विजय सिंह चौहान की स्मृति में वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल मुकाबला मेजबान आदर्श बजरंग इंटर कालेज की ए और बी टीमों के बीच खेला गया। ए टीम विजेता बनी। 

विज्ञापन


सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर उद्घाटन की रस्म अदा की। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू भी मौजूद रहे। सांसद ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। पहला मैच आदर्श बजरंग इंटर कालेज की ए टीम और गोयरा गांव की टीम के बीच हुआ। बजरंग विद्यालय की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में गणेश क्लब और बजरंग विद्यालय बी टीम से मैच खेला। बी टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल बजरंग ए और गोयरा मुगली के बीच हुआ। इसमें बजरंग ए की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच बजरंग इंटर कालेज की ए और बी टीम के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में ए टीम 25-22 और 25-23 स्कोर के अंतर से विजयी रही। 
विज्ञापन


मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने सभी का आभार जताया। निर्णायकों में नंदलाल सिंह, सबल सिंह, शिवकुमार गुप्त, रमाकाव्ंत त्रिपाठी, बब्बन, भगवानदीन, मंगल प्रसाद, रमेशचंद्र और ज्ञान चंद्र रहे। स्कोरर दिनेश प्रसाद, इंद्रवीर सिंह, मंगल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, राजनारायण द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, सुधा अवस्थी आदि भाजपा नेताओं के अलावा नगर पालिका पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed