{"_id":"282ca094564172c0213ac1f8affaede2","slug":"will-drinking-water-schemes-in-the-new-year-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगी पेयजल योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगी पेयजल योजनाओं की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की समस्या झेल रहे लोगों को नया साल कुछ राहत देगा। चित्रकूटधाम मंडल में बहुप्रतीक्षित दर्जन भर योजनाएं नए साल में पूरी होंगी।
विज्ञापन
वाटर फिल्टर प्लांट और सीडब्ल्यूआर शुरू हो जाने से अलीगंज जोन में करीब 26 हजार की आबादी में स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। कृषि विश्वविद्यालय और जिला अस्पताल में भी साफ-सुथरा भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
बांदा में अलीगंज जोन में 59 लाख रुपये की लागत वाला बूस्टिंग पंप एवं सीडब्ल्यूआर नए वर्ष में शुरू होगा। 300 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर और 600 एलपीएम का पंपिंग प्लांट तैयार हो गया है। इससे अलीगंज जोन में काफी हद तक पेयजल का संकट दूर होगा।
विज्ञापन
भूरागढ़ स्थित जल संस्थान मंडलीय कार्यालय परिसर में 7.5 एमएलडी का शोधन संयत्र 10.96 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है। इसमें 50-50 किलोलीटर के दो सीडब्ल्यूआर, 25 किलोलीटर क्षमता के दो अवर जलाशय और दो पंपिंग प्लांट भी तैयार हैं। पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नए साल में यह प्लांट चालू हो जाएगा।
इससे कांशीराम कृषि विश्वविद्यालय, सर्किट हाउस और जिला अस्पताल में स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष इन योजनाओं का शिलान्यास किया था।महोबा में 33.86 करोड़ रुपये की पेयजल पुनर्गठन योजना भी नए वर्ष में सौगात होगी। विभागीय अफसरों के मुताबिक नए साल महोबा में पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।