फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife's lover had killed a man

पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर कराई थी युवक की हत्या

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife's lover had killed a man
बांदा। शहर कोतवाली के सुहाना गांव में 28 जून को गोली और कुल्हाड़ी मारकर हुई कल्लू पुत्र चुनकउना की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। इसके लिए तीन लाख रुपये और आठ बिस्वा जमीन की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, कथित प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल दोनों तमंचे और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

25 वर्षीय कल्लू 28 जून को हमीरपुर से अपनी पत्नी पंचवटी को लेकर बाइक से सुहाना गांव लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे गांव के नजदीक सुनसान स्थल पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने तमंचे से गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। कल्लू की मां ने गांव के रज्जू यादव पुत्र जज्जू और रामदीन यादव पुत्र लक्ष्मण यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात उजागर हुई कि हत्या में मृतक की पत्नी पंचवटी और भूरा उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र रज्जू यादव (बनसखा, गिरवां) भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस व कुल्हाड़ी बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि रामदीन और पंचवटी के बीच अवैध संबंध थे। इसे लेकर आए दिन पति कल्लू से पंचवटी का झगड़ा होता था। पंचवटी एक वर्ष पूर्व अपने मायके रूरीपारी (हमीरपुर) गांव चली गई थी। वहां से रामदीन के फोन पर बात करती थी। रामदीन ने पंचवटी के साथ मिलकर कल्लू की हत्या की साजिश रची ताकि कल्लू की सारी जमीन पत्नी पंचवटी के नाम आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद रामदीन ने पंचवटी से शादी की बात तय कर ली। इसमें रामदीन ने रज्जन यादव को कल्लू की हत्या के लिए तीन लाख रुपये और 10 बिस्वा जमीन देने का वादा किया और पंचवटी से बात कराई। रज्जन ने अपने रिश्तेदार भूरा को डेढ़ लाख रुपये देने की बात कहकर उसे बुला लिया। उधर, पत्नी पंचवटी फोन पर पूरी लोकेशन देती रही। पति कल्लू के साथ सुहाना रवाना होने से पहले भी उसने फोन पर रामदीन को सूचना दी। तीनों गांव के बाहर झाड़ी में छिपकर बैठ गए और बाइक पर पत्नी को बिठाकर आ रहे कल्लू की गोली और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त भूरा उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र रज्जू यादव के विरुद्ध हत्या सहित नौ आपराधिक केस दर्ज हैं। रज्जन पुत्र जज्जू के विरुद्ध हत्या व लूट आदि के तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह, एसएसआई राजीव कुमार यादव, एसआई मुन्नीलाल, कांस्टेबल धीरेंद्र, एसओजी के शैलेंद्र सिंह व प्रभात तिवारी, सर्विलांस सेल के अश्वनी, नीतेश समाधिया व भूपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल जितेंद्र, महेंद्र, शिवशंकर और राय सिंह चौहान आदि शामिल थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed