फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife hanged herself after a dispute with her husband

Banda News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाया फंदा

Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after a dispute with her husband
नरैनी। बीमार ननद की देखभाल की बात पर दंपती में विवाद हो गया। पति की डांट के बाद महिला ने अंदर से कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के बरुआ कालिंजर गांव निवासी बंदना (30) पत्नी अजय राजपूत का सोमवार को परिजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शाम करीब छह बजे हुए विवाद के बाद वह गुस्से में दरवाजा बंद कर कमरे में चली गई। परिजन कमरे के खपरैल हटाकर छत के रास्ते अंदर पहुंचे। उसे फंदा से उतारकर आनन-फानन सीएचसी ले आए। यहां पर उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक महिला के चाचा लवलेश ने बताया कि वंदना की ननद आस्था का एक्सीडेंट 18 मई को गया था। उसका इलाज चल रहा है। पति की ओर से बहन की देखभाल करने की बात पर दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद वंदना ने यह कदम उठाया। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। थाना प्रभारी हेमराज सरोज ने बताया मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed