फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Who is not a ramabhakta, he is not mine: Ram Bhadracharya

जो रामभक्त नहीं, वो मेरा नहीं : रामभद्राचार्य

Fri, 30 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 30 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Who is not a ramabhakta, he is not mine: Ram Bhadracharya
खुरहंड में रामकथा सुनतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

खुरहंड में चल रही रामकथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जो राम का भक्त नहीं है, वह कदापि मेरा नहीं हो सकता। इसीलिए मैंने कभी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा को सुनकर गाना और फिर चिंतन करना चाहिए। उनके दर्शन की अभिलाषा रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


रामभद्राचार्य ने कहा कि रामकथा सुनकर अंदर जो भाव प्रकट होते हैं और आंसू निकलते हैं, उनसे पाप धुल जाते हैं। श्रोताओं से कहा कि सभी के घर में रामायण होनी चाहिए। इसी से हिंदू धर्म का कल्याण है। कथावाचक ने राम जन्म का भी विस्तृत वर्णन किया। कीर्तन-भजन भी गूंजे। कथा की शुरुआत में मेजबान विधायक प्रकाश द्विवेदी और उनकी पत्नी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने जगद्गुरु की चरण पादुकाओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बल्लभ कुंज से आए संत समाज के मंसाराम महाराज, भूषण शरण, बल्लू शरण, शिवराम शरण, कमलेश नामदेव, रमाकांत, भागवत कथा वाचक माधुरी पाठक समेत व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, डीडीसी राजभवन उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम पांडेय, कौशल किशोर, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी संतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed