फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Where the son had hanged, the father hanged on the noose

जहां बेटे ने लगाई थी फांसी, वहीं पिता फंदे पर झूला

Sun, 29 May 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Where the son had hanged, the father hanged on the noose
बांदा। दो साल पहले जिस जगह पर पुत्र ने फांसी लगाई थी, उसी स्थान पर पिता फंदे से झूल गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव में रामऔतार के छोटे पुत्र लालू ने दो साल पहले अटारी में रस्सी से फांसी लगा ली थी। तब से अटारी में ताला डाल दिया गया था। रविवार को उसी स्थान पर रामऔतार ने फांसी लगा ली। वह खिड़की के रास्ते से होकर अटारी में पहुंचा। सुबह मायके से ससुराल आई बहू राजरानी ने अटारी में पहुंची तो देखा रामऔतार (79) का रस्सी के फंदे में शव लटक रहा था। उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और परिजनों ने शव को नीचे उतारा। कुछ देर बाद पुलिस आ गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे पूरन ने बताया कि रामऔतार खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर करता था। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मृतक की पत्नी सियारानी गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे बड़े बेटे के घर पर थी और बहू मायके में थी। इसी बीच रामऔतार ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed