फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When his wife refused to accompany him, the young man committed suicide by hanging himself

Banda News: पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 28 Jul 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
When his wife refused to accompany him, the young man committed suicide by hanging himself
बांदा। ससुराल आए युवक ने रात में घर चलने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के सितुवा डेरा निवासी धर्मपाल (22) शुक्रवार को सुबह ससुराल चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव गया था। रात में कमरे में साड़ी में लगी लेस की पट्टी से फंदा लगा लिया। शनिवार की सुबह पत्नी रेखा सोकर उठी तो धर्मपाल को फंदे से लटका देखा। शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

रेखा ने बताया कि धर्मपाल मुंबई में ठेके पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को सुबह ससुराल आया था। रात में घर चलने के लिए कहा तो मना कर दिया। कहा कि एक-दो दिन रुक लो फिर चलेंगे। इस पर उसने कहा कि उसे वापस मुंबई जाना है। इसी बात को कहासुनी हो गई थी। बताया कि वह जनवरी में डिलीवरी के लिए मायके आई थी। चार जुलाई को बेटा पैदा हुआ है। धर्मपाल तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ला थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि रात में पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। इसी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed