फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the female friend left the young man committed suicide, landlady saw the dead body hanging in room

Banda: महिला मित्र छोड़कर गई तो युवक ने दी जान, मकान मालकिन ने कमरे में लटका देखा शव, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jan 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:32 AM IST
सार

Banda News: चौकी इंचार्ज संतलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। एक महिला उसके साथ रहती थी। उसकी तलाश की जा रही है। मकान मालकिन ने बताया कि पांच महीने से वह दोनों एक साथ कमरे में रह रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
When the female friend left the young man committed suicide, landlady saw the dead body hanging in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में शहर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रहे मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक वह अपनी एक महिला मित्र के साथ रह रहा था। चर्चा है कि महिला मित्र के छोड़कर चले जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दी है। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा निवासी आशा गुप्ता के मकान में किराए से रह रहे बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी रिंकू (24) ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में मफलर से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर काफी देर तक वह अपने कमरे से नहीं निकला, तो मकान मालकिन आशा ने आवाज लगाई।

विज्ञापन
Trending Videos

आहट न मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कालू कुआं संतलाल ने दरवाजा पर धक्का देकर उसे खोला, तो अंदर वह फंदे से लटका मिला। रिंकू के चाचा छोटेराम ने बताया कि रिंकू पांच माह पहले से बांदा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

विज्ञापन

वियोग में फंदा लगाकर दी जान
वह यहां मजदूरी करता था। दो भाइयों में बड़ा था। अविवाहित था। माता रानी व पिता मनमोहन यादव का निधन हो चुका है। वह गांव भी कम आता जाता था। यहां बांदा आने में पता चला कि कोई महिला उसके साथ कमरे में रहती थी। उसके चले जाने से वियोग में उसने फंदा लगाया है।

विज्ञापन

पांच महीने से दोनों एक साथ कमरे में रह रहे थे
चौकी इंचार्ज संतलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। एक महिला उसके साथ रहती थी। उसकी तलाश की जा रही है। मकान मालकिन ने बताया कि पांच महीने से वह दोनों एक साथ कमरे में रह रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed