{"_id":"5706a5a74f1c1b7d26c81263","slug":"what-terrorists-who-want-children-do-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आतंकवादी हूं, जो बच्चे नहीं आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आतंकवादी हूं, जो बच्चे नहीं आए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में छात्रा से प्रशिक्षण की जानकारी लेते शिशिक्षु परिषद अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य शिशिक्षु परिषद अध्यक्ष/राज्यमंत्री नित्यानंद शर्मा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या कम मिलने पर सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन
संस्थान के अनुदेशकों के यह कहे जाने पर अध्यक्ष के निरीक्षण की भनक लग जाने से अधिकांश छात्र-छात्राएं नहीं आए। यह सुनकर अध्यक्ष का पारा चढ़ गया। बोले ‘मैं क्रिमिनल हूं या आतंकवादी, जो मेरे आने की सूचना पर छात्र-छात्राएं नहीं आए’। अध्यक्ष ने कुछ ट्रेडों में पढ़ाई का स्तर अच्छा न होने पर टीचरों को एक माह की मोहलत देते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन
गुरुवार को आईटीआई पहुंचे अध्यक्ष ने इलेक्ट्रिक ट्रेड में प्रशिक्षणार्थियों से ट्रेड संबंधित तमाम सवाल किए। कोई भी प्रशिक्षणार्थी सही जवाब नहीं दे सका। इस ट्रेड के टीचर एसपी कुशवाहा और आरबी पाल भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन
इसी तरह फिटर के प्रशिक्षणार्थियों से भी कई प्रश्न पूछे। यहां भी कोई छात्र-छात्रा उनके प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आईटीआई में पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। प्रधानाचार्य डॉ. वीके तिवारी को पढ़ाई का स्तर सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक माह बाद वे फिर निरीक्षण करेंगे।
चुनाव में जीतेंगे 250 सीटें
बांदा। राज्यमंत्री नित्यानंद शर्मा ने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा 250 सीटें जीतेगी। मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास के दम पर दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएंगे। प्राकृतिक आपदाओं पर बोले कि पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ की वजह से स्थितियां भयानक हो गईं।
उन्होंने स्वीकारा कि विकास से पर्यावरण का विनाश भी हो रहा है। बिहार की तरह प्रदेश में शराब बंदी के प्रश्न पर कहा कि शासन में चर्चा करेंगे। यह भी बताया कि मई और जून में बुंदेलखंड में बिजली की किल्लत नहीं रहेगी।