फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Western Disturbance changed the weather, the heat wavered

Banda News: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, गर्मी काफूर

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Western Disturbance changed the weather, the heat wavered
बांदा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। दिनभर बादल रहने और लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से तेज धूप और गर्मी से राहत रही। रात को मौसम सुहावना हो जाता है। अप्रैल माह के अंतिम दिनों में जहां अधिकतम पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस रहता है, शनिवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम का रुख कुछ अजीब ही चल रहा है। तेज धूप के साथ तपन और गर्मी बढ़ते ही मौसम में बदलाव हो रहा है। कुछ दिन भीषण गर्मी से कराह रहे लोगों ने शनिवार को बादल और ठंडी हवाओं से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंट गए। तेज धूप निकल आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल आ गए। ठंडी हवा चलती रही। नतीजे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इसके पूर्व 28-29 डिग्री सेल्सियस के ईदगिर्द मंडरा रहा था।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा.दिनेश साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का दबाव बनने से बादल बने हैं। अगले चार दिनों तक मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं। रात को भी तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed