फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   West Disturbance caused water in Chitrakoot

पश्चिम विक्षोभ ने बरसाया चित्रकूटधाम मंडल में पानी

Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
West Disturbance caused water in Chitrakoot
ारिश के बीच बच्चों का स्कूली सफर। - फोटो : BANDA
बांदा। पश्चिम विक्षोभ का असर चित्रकूटधाम मंडल तक आ पहुंचा। बुधवार को पूरे मंडल में तड़के से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम ओलावृष्टि में बदल गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी पैमाने पर ओला गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
विज्ञापन

दो दिन तक मौसम खुला रहने से काफी राहत महसूस की गई थी, लेकिन बुधवार को फिर बादल, बारिश और ओलावृष्टि हुई। मंडल के चारों जनपदों में 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश बताई गई। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का यह प्रभाव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में आंशिक प्रभाव रहा। बारिश पूर्वानुमान से ज्यादा हो गई है। वायु का दबाव कम होने पर ऐसी स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि बारिश और ओला के बाद भी तापमान में गिरावट न आने के पीछे उत्तर-पूरब दिशाओं की हवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ठंड कम होती है। अलबत्ता उत्तर-पश्चिम हवा होती तो ठंड बढ़ जाती। पहाड़ों में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अलबत्ता गुरुवार (9 जनवरी) को मौसम में सुधार आने का अनुमान है।
ओलों ने ढाया कहर, सड़कें और खेत पटे
अतर्रा/तिंदवारी/नरैनी। बुधवार को देर शाम जनपद के अधिकांश इलाकों में ओले गिरे। अतर्रा में तेज बारिश के बीच गिरे ओलों से बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। आसपास के गांवों में भी ओले गिरे। नरैनी कस्बा समेत बरकोला कलां, लोधिन पुरवा, जमवारा, गंगा पुरवा, गढ़ा आदि गांव में ओले गिरे। तिंदवारी क्षेत्र में पिपरगवां, गरौंती, आबादी, अरसौड़ा, क्योटरा, सैमरी आदि गांव में ओलावृष्टि की सूचना है। यहां लगभग 15 मिनट तक बारिश हुई और कुछ देर ओले गिरे।
दो ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली गुल
बांदा। बुधवार को तड़के हुई बारिश और कई बार धमाके के साथ चमकी आकाशीय गाज ने बांदा शहर की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित कर दी। शहर के खाईंपार (अनुसूचित जाति छात्रावास) के पास लगे 4-4 सौ केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों पर सुबह करीब 6 बजे आकाशीय गाज गिर गई। यह दोनों फुंक गए।

इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े पूरे खाईंपार, पत्थर फोड़ बाबा, गुलाब बाग आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गुरुवार को देर रात तक इन इलाकों में बिजली बहाल नहीं हुई। अवर अभियंता कांता प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई चल रही है। उधर, दोपहर से शाम 6 बजे तक पूरे जनपद की बिजली गुल रही। 220 केवी सब स्टेशन में चल रहे काम के लिए शट डाउन लेकर आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed