फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water Life Mission taps dry, villagers upset

Banda News: जल जीवन मिशन के नल सूखे, ग्रामीण परेशान

Tue, 17 Mar 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water Life Mission taps dry, villagers upset
फोटो - 04 जरर गांव में योजना के तहत लगे नल से पानी की राह ताकते ग्रामीण। संवाद
खत्री पहाड़। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में बेहतर जलापूर्ति का प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। लचर विभागीय व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

घरों में कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन जलापूर्ति नहीं कराई जा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से पीने के लिए पानी ढोकर लाना पड़ता है। क्षेत्र के छनियापुरवा, जरर, मुरादपुर सहित अन्य गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थीं।
लगभग एक वर्ष पहले हुए कार्य में कनेक्शन के बाद नलों में टोटियां भी लगाई गईं। अधिकारियों ने जलापूर्ति का वीडियो बनाकर अपने दायित्वों की इतिश्री कर ली। वहीं, कई महीने बीत जाने के बाद दोबारा पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। नलों में लगी टोटियां अब धोखा दे रही हैं।
विज्ञापन


छनिया पुरवा के बुद्धविलास यादव और जरर के सीताराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पानी का संकट दूर होने की आस थी। लेकिन सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं। भीषण गर्मी में लोगों को एक-एक किमी दूर से हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी जांच कराकर समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed