{"_id":"6159ac238ebc3e1ab542b317","slug":"water-found-in-petrol-bicyclists-ruckus-banda-news-knp6559672124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी मिला, बाइक चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी मिला, बाइक चालकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों द्वारा पेट्रोल डलाने के बाद बाइक खड़ी हो जाने की जांच कराई गई। आरोप है कि पेट्रोल में पानी मिला पाया गया। आक्रोशित बाइक चालकों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर हंगामा काटा। बाइक चालकों का आक्रोश देख पंप कर्मी इधर-उधर खिसक लिए।
शनिवार को नरैनी रोड निवासी आशीष चौरिहा ने बांदा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में दो लीटर पेट्रोल डलाया। बांदा जाते समय खुरहंड के पास अचानक बाइक बंद हो गई। ई-रिक्शा की मदद से आशीष ने पेट्रोल पंप पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आशीष ने पंप में ही बाइक से पेट्रोल निकालकर उसकी जांच कराई। पेट्रोल में पानी मिक्स पाया गया।
इसी तरह अन्य बाइक चालक अंकित गौतम, आशु रैकवार, अभिषेक गौतम, अंबुज शुक्ला, सद्दाम हुसैन ने भी पेट्रोल में पानी मिक्स होने की बात कहकर वहां जमकर हंगामा काटा। सभी बाइक चालकों ने इस प्रकरण की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। चार दिन पूर्व बदौसा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिक्स होने पर बाइक चालक की पंप कर्मी से नोकझोंक के बाद मारपीट तक की नौबत आ गई थी। बाद में यह मामला रफा-दफा हो गया था।