फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water filled in the fields due to rain, farmers in trouble

Banda News: बारिश से खेतों में भरा पानी, आफत में किसान

Sun, 19 Mar 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the fields due to rain, farmers in trouble
बांदा। बुंदेलखंड का किसान दस सालों से कभी सूरज की तपिस को कभी बेमौशम बारिश से जूझ रहा है। रविवार को तेज हवाओं व हल्की बारिश से खेतों में पानी भर गया। आसमान को निहार रहे किसान फसलों को सुरक्षित करने की कवायद में खेतों में मशक्कत करते दिखे। फिलहाल बारिश तेज होने से सरसों, अलसी, मसूर की फसल को खासा नुकसान होने की आशंका है। उधर, मौसम की जानकारों के अनुसार दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले दस सालों से किसान कुदरत की मार से उबर नहीं पा रहे हैं। कभी सूरज की तपिस तो कभी बेमौसम बारिश और बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गईं। इस वर्ष बारिश व ओलावृष्टि न होने से खेतों में रबी की फसल लहलहाती देख किसान बेहद खुश था। लेकिन रविवार को तेज आंधी और बारिश ने उसकी धड़कनों को बढ़ा दिया। सारा दिन किसान कटी फसलों को हवा के झोंकों व बारिश से बचाने की जुगत में लगा रहा। लेकिन कुदरत के आगे वह नाकाम रहा।
विज्ञापन


महुआ के किसान रामभरोसे का कहना है कि बारिश तेज हुई तो वह किसी लायक नहीं बचेंगे। खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों, अलसी, मसूर, मटर, अरहर सहित गेहूं की फसल को भी खासा नुकसान होगा। जिन किसानों ने फसलों को काटकर खलिहानों में संजोकर रखा वह सड़ जाएगी। गंछा के किसान सियाराम का कहना है कि हम लोग दस सालों से कुदरत के कहर से उबर नहीं पा रहे हैं। पांच साल सूरज की तपिस तो पांच साल बारिश ने रुलाया। इस साल फिर फसलों पर आफत मंडरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन और रहेगा मौसम खराब
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी दो दिन और खराब रहेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि बारिश के आसार अधिक हैं ऐसे में किसान फसलों की कटाई बंद कर दें। कटी फसल को सुरक्षित रखें। खड़ी फसल से कटी को ज्यादा नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed